टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्रिकेट के मैदान के बाद अब फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। एम एस धोनी अपनी पहली फिल्म द चेज में जबरदस्त एक्शन अवतार करते हुए दिखने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म द चेज का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में दोनों फाइटर्स एक मिशन पर निकलते हैं और इसी मिशन पर पूरी फिल्म आधारित है।







