Home राजनिति बिहार में प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार: त्रिविक्रम नारायण

बिहार में प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार: त्रिविक्रम नारायण

903
0
NDA government will be formed with a huge majority in Bihar: Tri Vikram Narayan

औरंगाबाद। नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण पहुंचे भाजपा के बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह स्वागत किया गया। नबीनगर विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में जाने के दौरान बारुण में स्थानीय लोगों ने त्रिबिक्रम नारायण सिंह का स्वागत किया। वही त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि इस बार पूरे बिहार में एनडीए की लहर दिख रही है और प्रचंड जीत के साथ बिहार ने फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को गाली दिलवाने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता इस बार करारा जवाब देगी। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि पूरे बिहार के लोगों ने देखा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए आए थे और मुजफ्फरपुर में देखा गया कि किस तरह से इन लोग के द्वारा एक मां को अपमान किया गया और गाली दिया गया। वही केरल कांग्रेस द्वारा बिहार को बीड़ी से तुलना किए जाने पर भी उन्होंने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा में वैसे लोगों को ब्रांड एम्बेसडर बना कर बिहार में घुमाया जा रहा है जिन्होंने बिहार और बिहारियों को गाली देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मगध और शाहाबाद केंद्र बिंदु होगा और एनडीए यहां से बेहतर परिमाण मिलेगा।

GNSU Admission Open 2026