Electricity employees protest against privatization, announce strike from August 11 to 13

सोनीपत: हरियाणा विद्युत कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त कार्रवाई मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों और अभियंताओं ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मिनी सचिवालय तक मार्च निकालकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और 11 से 13 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की।


संयुक्त कार्रवाई मोर्चा ने आरडीएस/कृषि वितरण योजना निजी बिजली वितरण लाइसेंस और स्मार्ट मीटर परियोजना को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर नई भर्ती करने तथा लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की भी मांग उठाई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली सेवाओं के निजीकरण से कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।