सासाराम में पी एन जी गैस कनेक्शन की मांग बढ़ी, पाइप लाइन से पहुंचेगा घरेलू गैस

सासाराम (रोहतास)। जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन को लेकर अब तक कुल 2761 मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 1943 उपभोक्ताओं को लाइव कनेक्शन मिल चुका है। जिले में वर्तमान में 70 कनेक्शन सक्रिय हैं। सासाराम शहर में बैंक कॉलोनी, चंद्रवंशी नगर, फजलगंज, गांधी नगर, गीता घाट कॉलोनी, माइको एरिया, न्यू एरिया, प्रभाकर मोड़, राज कॉलोनी, चाणक्य कॉलोनी, न्यू बैंक कॉलोनी, तेतरी, एनएमसीएच कैंपस जमुहार सहित कई इलाकों में पी एन जी पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन चालू कर दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी कॉलोनी में जिला पदाधिकारी आवास, उप विकास आयुक्त आवास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी आवास, सिविल सर्जन आवास, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम आवास सहित अन्य वरीय पदाधिकायों के आवास में पाइपलाइन से पी एन जी गैस की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन फिटिंग एवं तकनीकी कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। वहीं, डेहरी क्षेत्र के गांधी नगर, जखी बिगहा, बारह पत्थर, जाला कॉलोनी, थाना चौक और पाली रोड में भी सुविधा शुरू हो चुकी है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन घरों में रेडी का कनेक्शन की स्थिति में है उन घरों में तुरंत पाइपलाइन गैस आपूर्ति करवाये।

नए कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इसको लेकर ओआईसी ने वेबसाइट जारी किया है। cx.indianoilcgd.com पर या 24×7 इमरजेंसी नंबर: 7903768147 तथा टोल फ्री नंबर: 18001807788 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।इसके अलावा उपभोक्ता सासाराम के पायलट बाबा मंदिर के समीप एरिया इमरजेंसी ऑफिस में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को नए कनेक्शन के लिए पहचान पत्र (आधार, पैन, पासपोर्ट आदि) और पता प्रमाण (बिजली/पानी बिल, सेल डीड, हाउस टैक्स रसीद या आवंटन पत्र) देना अनिवार्य होगा। पीएनजी कनेक्शन मिलने से शहरवासियों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। सबसे बड़ा सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज की झंझट खत्म होगा, फायदा यह होगा कि अब गैस संभव होगी। पाइपलाइन के माध्यम से 24×7 गैस आपूर्ति में अधिक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है, जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द ही जिले के अधिक से अधिक क्षेत्रों में यह सुविधा पहुंचाई जाए