Darbhanga: 345.6 liters of foreign liquor recovered, four arrested

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले की पुलिस ने 345.6 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के क्रम में सिंहवाड़ा थाना अंतर्गत एक पिकअप वैन पर लदी 25 कार्टन में रखी 345.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है।

पिकअप वैन को जप्त करते हुए उसके चालक सारण जिला के गरखा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अमोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

सूत्रों ने बताया कि जिले के मब्बी थाना क्षेत्र के मब्बी गांव निवासी सुरेंद्र दास, सूरज पासवान एवं कमतौल थाना क्षेत्र के वीरने गांव निवासी राजेश कुमार पासवान को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। मध निषेध अधिनियमों के तहत अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।