Cyber ​​fraud network busted in Agra, four arrested

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना सिकंदरा क्षेत्र से हिमांशु, आशीष, सूरज और रामू को पकड़ा गया। उनके पास से 72 डेबिट कार्ड, 4 आधार कार्ड, 14 मोबाइल फोन, 29 चेकबुक, 37 पासबुक, 2 लैपटॉप, 18 सिम कार्ड और दो लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाते और सिम जारी करवाते थे। पासबुक, दस्तावेज और सिम अपने पास रखकर इन खातों का इस्तेमाल बड़े साइबर ठगों के साथ मिलकर अवैध लेनदेन में करते थे। असली खाताधारकों को इस बात की जानकारी तक नहीं होती थी कि उनके नाम से खाते खोलकर लाखों रुपये का लेनदेन किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जांच में सामने आया है कि गिरोह ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोगों के नाम पर खाते खुलवाए। फिरोजाबाद निवासी मोनू इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक उसके तार दुबई तक जुड़े हैं और अब तक करीब 10 करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि हुई है। मामले में कुछ बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।