भोजपुर के आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर जारी रहेगा दर्शन

बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित प्रसिद्ध आरण्य देवी मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने आरती और पट खुलने-बंद होने का समय निर्धारित कर जारी कर दिया है। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार आरण्य देवी मंदिर के कपाट सुबह 4:30 बजे खुलेंगे और रात 9:30 बजे बंद किए जाएंगे। सुबह की आरती 5 बजे और शाम की आरती 8 बजे होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी भक्त सुचारु रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। इसी तरह आरा के रमना मैदान हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां मंदिर के पट सुबह 5 बजे खुलेंगे और रात 9 बजे बंद होंगे। सुबह की आरती 6:30 बजे और शाम की आरती 8:05 बजे निर्धारित की गई है। वहीं बखोरापुर काली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ को देखते हुए समय तय किया गया है। यहां सुबह 5 बजे पट खुलेंगे और रात 9 बजे बंद होंगे। सुबह की आरती 5:30 बजे तथा शाम की आरती 6:30 बजे संपन्न होगी। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और भीड़ के दौरान अनुशासन बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि बेहतर व्यवस्था के जरिए हर श्रद्धालु को शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन का अवसर देने की कोशिश की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA