सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से राज्य की औद्योगिक क्षमता मजबूत होने के साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना स्थित उनके आवासीय कार्यालय में रक्षा मंत्रालय की ओर से अध्ययन दौरे पर आए राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों से मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की योजनाओं, संभावनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक और विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह बैठक बिहार के औद्योगिक और सामरिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में 50 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े और उन्हें अपने ही राज्य में बेहतर अवसर मिलें। इसी उद्देश्य से उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के गया जिले के डोभी क्षेत्र में लगभग एक विशाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य के विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।इसके साथ-साथ राज्य में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना और भागलपुर सहित अन्य स्थानों पर नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से बिहार रक्षा उत्पादन और तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा।श्री चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को उद्योग और रोजगार का हब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA