Bihar: Husband killed wife with a spade in a minor dispute, accused arrested

बिहार: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूकियामा मुसहरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें पति ने पत्नी की कुदाल से निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी गांव के ही पवन कुमार से हुई थी।  बताया जा रहा है कि बीते रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

झगड़े के दौरान गुस्से में पवन कुमार ने घर में रखे कुदाल से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पिंकी देवी को हुलासगंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति पवन कुमार खुद को बचाने के लिए हुलासगंज अस्पताल भाग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल हरकत में आई और आरोपी को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  हुलासगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार (कुदाल) को बरामद कर लिया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।