Congress alleges that the government, fearing Rahul Gandhi's visit to Dehradun, cancelled permission for the rally.

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 17 जुलाई को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति साजिशन रद्द कर दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य के पोस्ट साझा करते हुए बुधवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार का यह फैसला साफ तौर पर दर्शाता है कि भाजपा श्री गांधी के अभियान से घबरा गयी है।

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने अपने अलग-अलग पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि श्री गांधी का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में हो इसलिए प्रशासन के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति निरस्त कर दी गयी है। पार्टी का दावा है कि प्रशासन ने दूसरे कार्यक्रम का हवाला दिया, जबकि देर रात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर पूरा परेड ग्राउंड मैदान खाली मिला।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस फैसले से डरने वाली नहीं है और 17 जुलाई को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में बाधा डालना भाजपा सरकार की राजनीतिक घबराहट को दर्शाता है।