Codeine cough syrup smuggling racket busted, accused arrested

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बीती रात चेकिंग के दौरान यात्री ट्रेन से कोडीन सिरप ले जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अभियुक्त मोहम्मद फाहद को छिवकी प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक से गिरफ्तार किया। अभियुक्त दो सूटकेस में कोडीन कफ सिरप मुंबई से प्रयागराज सप्लाई करने आया था। अभियुक्त के पास से दो सूटकेस में 477 शीशी कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ है। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब एक लाख रुपये है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट और सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अभियुक्त मोहम्मद फाहद (26) मुंबई के ठाणे का रहने वाला है।