शेरशाह सूरी मकबरे पर चला स्वच्छता अभियान, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
Cleanliness drive launched at Sher Shah Suri Tomb, Minister Deepak Prakash gave message of cleanliness

सासाराम। ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरे परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शामिल हुए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारा उड़ाकर की गई। इस दौरान नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने मंत्री का स्वागत किया। नगर निगम की ओर से मंत्री को स्वच्छता से जुड़े प्रतीक चिन्ह और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

GNSU Admission Open 2026

मीडिया से बातचीत में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और विकसित समाज की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने सफाईकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने लोगों से ऐतिहासिक धरोहरों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में नगर निगम के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।