Music played at a wedding, sparking a riot; several injured in stone pelting

वैशाली: वैशाली जिले में एक शादी समारोह के दौरान चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। यह पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां यादव और पासवान समुदाय के लोगों के बीच पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई जब राजेश पासवान के बेटे पिंटू कुमार की शादी की बारात निकलने से पहले बिलौकी की रस्म चल रही थी।

इसी दौरान चिराग पासवान का एक गाना बजाया गया, जिस पर यादव समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। यादव समुदाय के लोगों ने बारात को आगे बढ़ने से भी रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दूल्हे सहित अन्य लोगों को सुरक्षित वहां से निकलवाया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इस पथराव में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी नरेश पासवान ने बताया कि गांव से बारात निकल रही थी, तभी चिराग पासवान का गाना बजाने पर यादव समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब लालू यादव का गाना बजता है तो कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन चिराग पासवान का गाना बजते ही हर बार विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है।