Breaking: Railway policeman caught red handed while taking bribe

सासाराम: बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिले से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने जीआरपी कर्मी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए सासाराम रेल थाना के एएसआई विजय कुमार सिंह को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने पहुंची टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मियों ने भेष बदलकर रेल पुलिस कर्मी को सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर से 5000 रुपए घुस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

बता दे की एक महिला द्वारा निगरानी विभाग को शिकायत दर्ज कराया गया था। शिकायत के आलोक में विभाग ने सत्यापन करते हुए बुधवार को सासाराम रेल थाना के दरोगा विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग के डीएसपी कुमारी किरण पासवान की अगुआई में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार रेल पुलिस कर्मी सासाराम रेल थाने में पुलिस अवसर निरीक्षक के पद पर तैनात था। बताया जाता है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

किसी मामले को लेकर एक महिला से घूस की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत महिला द्वारा निगरानी विभाग को किया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने उक्त दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार रेल पुलिस कर्मी को अपने साथ ले गई है। वही रेल पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद सासाराम जी आर पी में हड़कंप कम गया है।