BJP has fielded Trivikram Singh from Aurangabad.

बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची

औरंगाबाद। एनडीए में सीट बटवारा को लेकर जारी मतभेद के बीच बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने आज कुल 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह का भी नाम शामिल है। त्रिविक्रम सिंह को औरंगाबाद सदर विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वही उम्मीदवारी की घोषणा होने पर त्रिविक्रम सिंह ने प्रसन्नता जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो आदेश जारी किया है और जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

साथ ही इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं को भी धन्यवाद दिया है और उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में वह लगातार क्षेत्र में पार्टी के विजन को लोगों तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी आदेश दिए उस पर खरा उतारने का कार्य किया। एक बार फिर पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए औरंगाबाद सदर विधानसभा की जिम्मेदारी दी है और मैं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। श्री सिंह ने कहा कि बिहार में जो विकास हुए हैं वह नीतीश कुमार की अगुआई में इंडिया की देन है। आज बिहार के सभी जिलों में विकास की धाराएं बह रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ रही है और इसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर तबके के लोगों को राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। सामाजिक पेंशन योजना हो या फिर जीविका समूह की महिलाएं, सभी के खाते में सीधे राशि पहुंच रही है और लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जो विकास की धाराएं बहाई है वह निरंतर जारी रहेगा और जो 25 से 30 तक का बिहार के लिए विजन निर्धारित किए गए है उसमें बिहार आगे बढ़ेगा और तरक्की करेगा।