बिहार: झगड़ा छुड़ाने गया युवक बना निशाना, हत्या के बाद सड़क पर हंगामा

जमुई। जिले में एक दर्दनाक घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। झगड़ा छुड़ाने गए 38 वर्षीय निर्मल सिंह की मौत के बाद बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को निमा रंग इलाके में रंजय सिंह और उसके भाई गोरे सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान निर्मल सिंह बीच-बचाव के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि तभी रंजय सिंह और उसके बेटे लाली कुमार ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की। बताया जाता है कि निर्मल सिंह गैस एजेंसी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में तीन छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8, 5 और 3 साल है। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA