Bihar: Seven-month pregnant daughter-in-law strangled to death for dowry, in-laws accused

बिहार: शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर वार्ड नंबर एक में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जो चंदन सहनी की पत्नी थी और सात माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता दिनेश सहनी, निवासी मझौरा (पिपराही थाना) ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि बेटी की शादी को चार साल हुए थे और ससुराल वाले लगातार दहेज में सोने की चेन और महंगी बाइक की मांग कर रहे थे। हाल ही में एक बाइक दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दबाव और प्रताड़ना जारी रही। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया गया। सूचना मिलने पर जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो घर में केवल मृतका का एक वर्षीय बेटा रितिक मौजूद था और बाकी सभी ससुराल वाले फरार थे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मृतका के पिता ने पति चंदन सहनी, सास भिखनिया देवी, ननद काजल कुमारी व अंजली देवी, देवर रंजन कुमार, बिंदेश्वर सहनी और ससुर इंदल सहनी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन परिजनों के आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मायके पक्ष इस घटना से गहरे सदमे में है और मृतका के बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित है।