Bihar: Pushpam Priya Choudhary attacks CM Nitish, says- he is completely ill, he should resign immediately

बिहार: मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म पीड़िता मासूम की मौत के बाद सियासत घमासान काफी बढ़ गया है। अब द प्लूरॉल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार में अब गुंडाराज कायम हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस स्थिति को आईने में देखना चाहिए और चिंतन करना चाहिए कि यह क्या सुशासन वाला बिहार है। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल बन गया है, ऐसा लग रहा है जैसे बिहार में कोई सरकार या प्रशासन ही नहीं है। आए दिन रेप और अन्य बड़ी घटनाएं घट रही हैं, और प्रशासन नजर नहीं आ रहा है, जो कि बहुत दुखद है।

बिहार में आखिर कैसा और किसका राज चल रहा है, यह समझ से परे है। पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि यहां की व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि इलाज तक नहीं हो पा रहा है। अब मुझे यकीन हो गया है कि बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है, यहां केवल गुंडाराज और उसकी सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं हैं या कुछ और, जहां इलाज के अभाव में लोग मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास थोड़ी भी शर्म और मानवीयता है, तो उन्हें तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अब पूरी तरह से बीमार हो चुके हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अब समय आ गया है कि बिहार से इस सरकार को हटा दिया जाए ताकि गुंडाराज खत्म किया जा सके।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

प्रजातंत्र में ऐसे हालात नहीं चल सकते; या तो वे खुद हटें और किसी और को आने दें, या फिर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास थोड़ी भी शर्म और मानवीयता है, तो उन्हें तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अब पूरी तरह से बीमार हो चुके हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अब समय आ गया है कि बिहार से इस सरकार को हटा दिया जाए ताकि गुंडाराज खत्म किया जा सके। प्रजातंत्र में ऐसे हालात नहीं चल सकते; या तो वे खुद हटें और किसी और को आने दें, या फिर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का काम करें।