**Bihar News: नौकरी के झांसे में तीन साल तक शोषण, युवती बनी मां; आरोपी ने अपनाने से किया इनकार**

दरभंगा:दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ नौकरी और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने हासी गांव निवासी अभिषेक राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार, वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद बातचीत बढ़ी और संबंध गहरा हो गया। आरोप है कि युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर वर्ष 2023 में मुंबई ले गया। वहां उसने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान युवती एक बच्ची की मां बन गई। अब आरोप है कि युवक शादी से इनकार कर रहा है और जिम्मेदारी लेने से भी पीछे हट गया है।मामला तब और गंभीर हो गया जब 10 फरवरी 2026 को आरोपी युवती को मुंबई से गांव लेकर आया

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

25 फरवरी को, जब परिवार के सदस्य एक समारोह में गए थे, तब आरोपी अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। साथ ही, आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया और उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी को तीन वर्षों तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वर्तमान में युवती गंभीर रूप से घायल है और इलाजरत है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली बताकर धमकियां दे रहा है।इस मामले में बहेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।