Bihar: Minister's attack - Tejaswi Yadav is a fake Hindu

कैमूर: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार को 15 साल तक लूटने वाले अब खुद को जनता का हितैषी बताने का ढोंग कर रहे हैं। एक जाति, एक परिवार की पार्टी चलाने वाले आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि उनके शासनकाल में व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर तक घर छोड़कर पलायन कर गए थे। बिहार की जनता आज भी वह दौर नहीं भूली है। संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष के नेता खुद विधानसभा में नजर नहीं आते, लेकिन बयानबाज़ी में सबसे आगे रहते हैं। मिथिला क्षेत्र में तेजस्वी यादव अहिल्या महोत्सव में शामिल हुए, जहां उन्होंने धार्मिक टीका-चंदन तो लगवाया लेकिन बाद में उसे मिटा दिया। यह उनकी दिखावटी आस्था को दर्शाता है। जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं और फिर बाहर निकलते ही टीका मिटा देते हैं। जनता अब इन फर्जी हिंदुओं को पहचान चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक सजा सुना चुका है, वे आज फिर सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं।

“बिहार की जनता इन्हें पहले भी नकार चुकी है और आगे भी नकार देगी,” उन्होंने कहा। जब मंत्री से डेलिगेशन भेजने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत सरकार का प्रतिनिधिमंडल माननीय सांसदों के नेतृत्व में विदेश गया है, जिसमें विपक्ष के नेताओं को भी शामिल किया गया था। लेकिन वहां भी आपसी खींचतान दिखी, कौन जाएगा, कौन नहीं। कांग्रेस ने चार नाम दिए थे लेकिन केवल एक को भेजा गया। इससे यह साफ है कि अब विपक्ष भी मोदी सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की होड़ में है। इससे वैश्विक मंचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता और नेतृत्व की ताकत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।” मंत्री सरावगी ने इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई खुद को मुख्यमंत्री बताता है, तो कोई उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहा है। लेकिन बिहार की जनता पहले ही नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री मान चुकी है। जनता सब देख रही है और ऐसे फर्जी दावों को स्वीकार नहीं करेगी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA