नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी बिहार में सरकार : उपेंद्र कुशवाहा

पटना। बिहार की सियासत में हलचल तेज है और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं अपने चरम पर हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। मौका महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह का, जहां उपेंद्र कुशवाहा ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए काम किया और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी। खास तौर पर महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें विद्यालय जाने की आजादी दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस बार ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई जा रही है, जिसे पूरे साल भर मनाया जाएगा, और उनकी पार्टी उनकेविचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपेंद्र कुशवाहा ने साफ संकेत दिए हैं कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं और अब उनके इस्तीफे का समय वही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद नए नेता का चुनाव होगा और फिर सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि एनडीए में किसी भी तरह की खटपट से उन्होंने साफ इनकार किया और कहा कि सब कुछ सामान्य है। वहीं जदयू के कुछ नेताओं द्वारा निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। वही नीतीश युग का अंत के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “नीतीश मॉडल” ही आगे भी चलेगा और उनके नेतृत्व में ही सरकार काम करती रहेगी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA