Betul's hostel crisis for OBC students deepens, with 10 proposals stuck for two years.

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में फरसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में नाला पार करते समय रेत के दलदल में पैर फंस जाने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई।


पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम सिंगारपुरी निवासी अरुण मरकाम (34) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार सुबह बैल लेकर खेत में हल जोतने गया था। सुबह करीब 10 बजे खेत से घर लौटते समय सिंगारपुरी और हिर्री के बीच स्थित गोरडूम नाला पार करते वक्त उसके पैर रेत के दलदल में धंस गए। संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल पानी में गिर पड़ा और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने युवक को दलदल से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।