Around 21 passengers injured as bus overturns in Telangana

महबूबनगर: तेलंगाना में महबूबनगर जिले के बूथपुर मंडल में गुरुवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (हैदराबाद-बेंगलुरु) पर एक निजी बस के बेकाबू होकर पलट जाने से करीब 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।


पुलिस ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से अरुणाचलम जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए महबूबनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में, गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर कर दिया गया। यातायात सुचारू रूप करने के लिए क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया।


शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।