Abhijeet's character is torn between love and family: Gaurav Bajpayee

मुंबई: अभिनेता गौरव बाजपेयी ने कहा है कि सन नियो के धारावाहिक ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में उनका किरदार अभिजीत प्यार और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच कठिन संघर्ष से गुजर रहा है।गौरव ने धारावाहिक के मौजूदा ट्रैक पर कहा कि अभिजीत अनुप्रिया से प्रेम करता है, लेकिन परिवार की खुशी और उम्मीदों के कारण उसे वैदेही से विवाह करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार जिंदगी में अपनी खुशी से अधिक परिवार की जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण हो जाती हैं और वास्तविक जीवन में भी अनेक लोग ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हैं।


उन्होंने कहा कि परिवार के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं। उनके अनुसार यही भावनात्मक संघर्ष अभिजीत के किरदार को खास बनाता है।
गौरव ने कहा कि आने वाले एपिसोड में अभिजीत के जीवन में कई भावनात्मक मोड़, कठिन फैसले और बड़े संघर्ष देखने को मिलेंगे। साथ ही यह भी पता चलेगा कि क्या किस्मत उसे दोबारा अनुप्रिया से मिलाएगी या वह वैदेही के साथ अपनी नई जिंदगी को स्वीकार करेगा।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का प्रसारण सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सन नियो पर किया जाता है।