A criminal was injured in a police encounter.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने के साथ चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि 15/16 अगस्त की देर रात रबूपुरा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में कार्गों टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।


भागने के दौरान मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान बंटी उर्फ मलिंगा (34) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस दौरान बंटी के साथी बबलू (32) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, को गिरफ्तार कर लिया गया। बबलू के कब्जे से भी एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रबूपुरा थाना से दर्ज मुकदमा संख्या 169/2026 में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।