jharkhand vidhansabha

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया।
श्री किशोर ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अवसंरचना, ऊर्जा और युवा कल्याण को प्राथमिकता दी गयी है। इसमें युवाओं और महिलाओं के लिए समर्पित कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने के साथ, रोजगार बढ़ाने और कौशल विकास योजना को बढ़ावा देने के प्रस्ताव शामिल हैं। गौरतलब है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट 1.45 लाख करोड़ रूपये का था। यह बजट हेमंत सोरेन सरकार का एक बड़ी आर्थिक परिकल्पना है, जिसे “अबुआ दिशोम बजट” भी कहा गया है। बजट का मकसद राज्य के चहुंंमुखी विकास, सामाजिक कल्याण और आर्थिक विकास की गति को तेज करना है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA