Home बिहार बिहार: गोरखपुर-पाटलिपुत्रा वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी, जानें किन-किन स्टेशनों पर...

बिहार: गोरखपुर-पाटलिपुत्रा वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी, जानें किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

1082
0
Bihar: Schedule of Gorakhpur-Patliputra Vande Bharat Express released, know at which stations it will stop

पटना :  गोरखपुर से पाटलिपुत्रा (पटना) तक गोरखपुर पाटलिपुत्रा वन्दे भारत (26502) का परिचालन 20 जून से  शुरू हो रहा है। इसका सिड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के आधार पर गोरखपुर से खुलने के 7 घंटा 05 मिनट की दूरी तय कर के यह ट्रेन पटना के पाटलिपुत्रा पहुंचेगी। इसके बीच यह ट्रेन कप्तानगंज पनियाहा, बगहा, नरकटियागंज, बेत्तिया, सगौली, बापूधाम, मोतोहरी, मुज़फ्फरपुर, हाजीपुर और फिर पाटलिपुत्रा पहुंचेगी।

पांच से छह घंटे में पाटलिपुत्र से गोरखपुर की दूरी तय करने वाली इस वन्दे भारत का किराया क्या होगा फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।  कुल कोच की संख्या आठ होगी। यह ट्रेन शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी। इसका रखरखाव गोरखपुर वर्कशॉप और सामान्य साफ-सफाई पाटलिपुत्र जंक्शन पर होगा।

GNSU Admission Open 2026

बुधवार की सुबह यह ट्रेन पहले पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंची, जहां से पटना जंक्शन के बाद मेंटनेंस के लिए राजेंद्रनगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स यार्ड में भेजा गया।अब 20 जून को उद्घाटन ट्रायल के तौर पर पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना होगी। दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी, एडीआरएम आधार राज ने पाटलिपुत्र जंक्शन व आसपास में निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।



GNSU Admission Open 2026