Tejashwi's statement on defeat in by-election

बिहार उपचुनाव में तीन विधानसभा सीट गंवाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल अब अगले चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। कार्यक्रम में कुछ नेता भी राजद में शामिल हुए। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दकी समेत पार्टी के सभी वरीय नेता शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम का नाम ‘बदलो बिहार कार्यकर्ता मिलन समारोह’ का दिया गया है। रविवार को कार्यालय के कर्पूरी सभागार में ‘बदलो बिहार कार्यकर्ता मिलन समारोह’ हुआ। इस समारोह के जरिए तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया। राजनीतिक पंडितों की मानें तो रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट राजद के खाते में थी। उपचुनाव परिणाम ने राजद से तीनों सीटें छीन ली। यह चौंकाने वाला था। इस कारण राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह के लिए उपुचनाव में हार की समीक्षा कर रहा है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लालू यादव और तेजस्वी यादव अपने कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने का मंत्र दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में बिहार जीते। आने वाले 2025 में हमलोग बिहार भी जीतने वाले हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। बिहार बदलाव चाहता है। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा और दूसरा अपराध करने में। 20 साल में एनडीए सरकार ने केवल बिहार के लोगों को ठगा है। मोदी जी ने दो करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। लेकिन, कोई काम नहीं किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार गरीबी, महंगाई से त्रस्त हैं। पहले 400 रुपये में गैस सिलेंडर मिलते थे। आज बिजली से लोग परेशान हैं। स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं। जमीन सर्वे में हो रहे भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रहे हैं। पुल-पुलिया गिर रहे हैं। बाढ़ पर भी केंद्र सरकार स्पेशल पैकेज नहीं देती है। जो लोग आरक्षण विरोधी है, उसे हमलोगों को भगाने का काम करेगी। 65 प्रतिशत आरक्षण हमलोगों ने लाया लेकिन भाजपा आई तो इसे खत्म कराने की साजिश रचने लगी। हमलोगों ने 17 माह में पांच लाख नौकरी दी है। भाजपा की साजिश के कारण सरकारी नौकरी में 16 प्रतिशत नुकसान पिछले और अति पिछड़े लोगों को होने जा रहा है। इसलिए सभी पिछले अति पिछड़े भाई को एकजुट होने की जरूर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग सिद्धांत और वसूल की राजनीति करते हैं। हमलोग आज तक नहीं झुके। लेकिन, हमारे चाचा नीतीश कुमार दो-दो बार भाजपा के सामने झुके हैं। भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को हाईजेक कर लिया है। हमलोग एक नया बिहार, प्रगतिशील बिहार बनाने का काम कर करेंगे। हमारी पार्टी एक-दूसरे की पार्टी है। माय-बाप की पार्टी है। यह सबकी पार्टी है। सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 

GNSU Admission Open 2026