Bharatpur civic elections: Voter slips will not be distributed this time, voters will have to check their names themselves.

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। 9 और 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले मतदाता पर्चियों के वितरण को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग इस बार मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित नहीं करेगा।

निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस बार मतदान से पहले घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने की व्यवस्था नहीं होगी। ऐसे में मतदाताओं को मतदान के दिन समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम तलाशना होगा।

KATHA CONCERT KOLKATA

GNSU Admission Open 2026

मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम, क्रमांक और भाग संख्या देख लें और इन जानकारियों को किसी कागज पर लिखकर साथ रखें। इससे मतदान के दौरान नाम तलाशने और पहचान संबंधी प्रक्रिया में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन पर्याप्त समय लेकर केंद्र पर पहुंचें और वोट डालने से पहले मतदाता सूची में अपनी जानकारी सुनिश्चित कर लें। मतदाता पर्ची नहीं मिलने की स्थिति में नाम और संबंधित विवरण पहले से पता होना मतदान प्रक्रिया को आसान बना सकता है।