Trump's envoys Witkoff and Kushner meet with Putin, discuss next steps in Ukraine peace talks

मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर से मुलाकात की। क्रेमलिन में हुई इस बैठक में रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए जारी शांति वार्ता और उसके अगले कदमों पर चर्चा की।

शनिवार को हुई इस बैठक में रूस की ओर से क्रेमलिन के वरिष्ठ सहयोगी यूरी उशाकोव और रूस प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के सीईओ किरिल दिमित्रिएव भी शामिल हुए। दिमित्रिएव रूस के राष्ट्रपति के अन्य देशों के साथ निवेश एवं आर्थिक सहयोग से जुड़े विशेष प्रतिनिधि भी हैं।

GNSU Admission Open 2026

संघर्ष के मूल कारणों के समाधान पर जोर

बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष की मौजूदा स्थिति को मुश्किल बताया और युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी पक्ष की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, पुतिन ने संघर्ष के सभी मूल कारणों के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

उशाकोव ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि रूसी पक्ष ने युद्ध क्षेत्र में बन रही स्थिति का विस्तृत आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि रूस ने अपने सैन्य अभियान के दौरान अपनी स्थिति और लक्ष्यों को हासिल करने के भरोसे से संबंधित जानकारी साझा की।

रूस-अमेरिका के बीच संपर्क जारी रखने पर सहमति

रूसी पक्ष के अनुसार, बैठक में यह सहमति बनी कि रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच व्यक्तिगत संपर्क आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के स्तर पर भी दोनों पक्षों के बीच संवाद जारी रखने पर सहमति बनी है।

रूस लंबे समय से यूक्रेन पर नाजी नेताओं के पुनर्वास और महिमामंडन का आरोप लगाता रहा है। मॉस्को का कहना है कि कुछ पश्चिमी राजनेताओं ने भी इस मुद्दे की अनदेखी की है।

मॉस्को में हुई यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय हुई है जब रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए अमेरिका और रूस के बीच कूटनीतिक संपर्क जारी है। दोनों देशों के बीच बातचीत को युद्ध समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।