A laborer died after being electrocuted in a house under construction in Chhapra; police are investigating.

छपरा: बिहार के सारण जिले में भवन निर्माण के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा इसुआपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां मजदूर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गड़खा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी प्रेम सिंह इसुआपुर क्षेत्र में एक मकान के निर्माण कार्य में लगे थे। काम के दौरान वह अचानक बिजली के संपर्क में आ गए और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए।

GNSU Admission Open 2026

हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, इलाज के दौरान प्रेम सिंह ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।