Home राष्ट्रीय पंजाब बंद को लेकर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हाई अलर्ट, YPS चौक समेत...

पंजाब बंद को लेकर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हाई अलर्ट, YPS चौक समेत संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस तैनात

22
Mohali-Chandigarh border on high alert for Punjab bandh, heavy police deployment in sensitive areas including YPS Chowk

चंडीगढ़: बंदी सिंहों की रिहाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित बंद को देखते हुए मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। जेल बॉर्डर के अलावा YPS चौक पर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

दरअसल, बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बनी थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने आज के बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

मोहाली पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ाई है। पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने और आवाजाही के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।