Home राष्ट्रीय तेलंगाना में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के चार...

तेलंगाना में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

11
Four members of a family die after their car falls into a well in Telangana

सिद्दिपेट: तेलंगाना में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कुएं में गिर जाने से दो छोटे बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना राज्य के दुब्बाक मंडल के अप्पनापल्ली में हुई। मृतकों की पहचान बलवंतपुर गांव के निवासी राजू (30), उनकी पत्नी भाग्य (25), उनके बेटे नियांश (4) और बेटी साण्विका (2) के रूप में हुई है। परिवार बुधवार शाम सिद्दिपेट में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था और घर लौटते समय यह हादसा हुआ।


जब परिवार घर नहीं पहुंचा और उनसे संपर्क नहीं हो हुआ, तो उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके मोबाइल फोन के सिग्नल को ट्रैक किया और अप्पनापल्ली के बाहरी इलाके में परिवार का पता लगाया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने कार को कुएं में देखकर बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026