Home राष्ट्रीय पीआरडी जवानों के लिये लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

पीआरडी जवानों के लिये लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

26
Multi-storey barracks to be built in Lucknow foMulti-storey barracks to be built in Lucknow for PRD jawansr PRD jawans

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास करने के साथ ही पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। योगी ने एक्स पर लिखा, “ प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान सेवा, सुरक्षा, अनुशासन और जनसमर्पण की सशक्त पहचान हैं। उनकी निष्ठा और ईमानदारी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का विश्वसनीय आधार है।”


मुख्यमंत्री मंगलवार को महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ की पावन तपोस्थली गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में पीआरडी जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लखनऊ में 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों पहलों से पीआरडी जवानों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक संबल की नई आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के कल्याण और उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

GNSU Admission Open 2026


कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के समय बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पीआरडी जवानों को सम्मेलन और नई योजनाओं के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।