Home राष्ट्रीय औरैया में रेल हादसे में बिहार के युवक की मौत

औरैया में रेल हादसे में बिहार के युवक की मौत

4
0
Youth from Bihar dies in train accident in Auraiya

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तड़के एक युवक की ट्रेन से नीचे गिर जाने के कारण मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह लगभग पौने पांच बजे 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 1117/26 के समीप एक क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ और गैंगमैन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक को साफ कराया और यातायात बहाल किया।


सुबह करीब आठ बजे जीआरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्रों के जरिए उसकी शिनाख्त अंकित कुमार (23) पुत्र विवेक यादव, निवासी नया टोला मिर्जापुर, पोस्ट नाथनगर, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में की गई। घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

GNSU Admission Open 2026


शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा होगा और नींद का झोंका आने से संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया। जीआरपीएफ प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली मोर्चरी भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।