Home बिहार अशोकधाम हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, घायलों...

अशोकधाम हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

31
0
Chief Minister expressed grief over the death of devotees in the Ashokdham accident and directed for better treatment of the injured.

लखीसराय: प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना को उन्होंने बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवाuरों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल श्रद्धालुओं के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। साथ ही, प्रशासन को राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अशोकधाम में हुए हादसे के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत और उपचार व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026