Home बिहार बिक्रमगंज में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा...

बिक्रमगंज में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

33
0
A grand tricolor bike rally took place in Bikramganj, the area echoed with patriotic slogans.

बिक्रमगंज: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए बाइक सवारों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। रैली अनुमंडल कार्यालय से शुरू होकर नटवार थाना तक पहुंची।

पूरे मार्ग में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली का नेतृत्व रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। रैली के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

GNSU Admission Open 2026