Home बिहार सम्राट चौधरी ने लखीसराय में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया, घायलों...

सम्राट चौधरी ने लखीसराय में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया, घायलों के शीघ्र इलाज के लिए दिए निर्देश

32
0
Samrat Choudhary expressed grief over the death of devotees in Lakhisarai and directed for immediate treatment of the injured.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार की सुबह भगदड़ की वजह से लखीसराय के अशोक धाम में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया और घायलों का समुचित और शीघ्र इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। श्री चौधरी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को “बेहद दुखद और हृदयविदारक” बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मौत की खबर से वह बेहद व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में घायल लोगों का समुचित और शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।


श्री चौधरी ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि वह सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उल्लेखनीय है कि सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के कारण दिन में लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के भीड़ में फंस जाने की सूचना है।

GNSU Admission Open 2026


प्राप्त जानकारी अनुसार, भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत की आशंका है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। भगदड़ के सही कारण और मृतकों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।