Home राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के पदक विजेता बने स्वतंत्रता दिवस के खास मेहमान, लाल...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के पदक विजेता बने स्वतंत्रता दिवस के खास मेहमान, लाल किले से देखा ध्वजारोहण

19
0
International Olympiad 2026 medalists become special guests at the 80th Independence Day celebrations: Watch the flag hoisting from the Red Fort

नयी दिल्ली: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 के युवा भारतीय पदक विजेताओं ने विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इन युवा प्रतिभाओं ने ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय समारोह और ध्वजारोहण देखा। वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय छात्रों को यह विशेष सम्मान दिया गया। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित के ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों ने इस वर्ष कुल 12 स्वर्ण और सात रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, युवा प्रतिभाओं की यह उपलब्धि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) के होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन और परमाणु ऊर्जा विभाग की प्रतिभा पहचान एवं मार्गदर्शन की पहल का परिणाम है। दिल्ली प्रवास के दौरान ओलंपियाड विजेताओं ने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा ओलंपियाड विजेताओं को सम्मानित किया जाना देश की युवा शक्ति और उनकी उत्कृष्टता की उचित पहचान है।

GNSU Admission Open 2026

छात्रों ने केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भी संवाद किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय सहित दिल्ली के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्थलों का दौरा किया।वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले में इन युवा वैज्ञानिकों और गणितज्ञों की मौजूदगी को विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवा प्रतिभा, ऊर्जा और आकांक्षाओं को जोड़ने के प्रयास के प्रतीक के रूप में देखा गया।