Home बिहार जोगिया हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, 16 अगस्त को संभावित जमावड़े को...

जोगिया हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, 16 अगस्त को संभावित जमावड़े को लेकर निषेधाज्ञा

5
0
Administration tightens its grip after Jogia murder; prohibitory orders imposed on possible gathering on August 16

बिक्रमगंज/रोहतास: दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूर की गोली मारकर हत्या के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय लिया है।.बताया जाता है कि बीते 5 अगस्त को जोगिया गांव में किसान अजीत तिवारी ने अपने मजदूर चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी द्वारा शव को नहर में फेंके जाने की बात सामने आई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। घटना के बाद विभिन्न संगठनों के लोगों के क्षेत्र में पहुंचने से स्थिति और संवेदनशील हो गई।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। इसी बीच 16 अगस्त को जोगिया गांव में संभावित जमावड़े की सूचना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बिक्रमगंज एसडीएम दिलीप कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का आयोजन, जुलूस या भीड़ जुटाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से भी बचें।

GNSU Admission Open 2026

अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है। लोगों से भी प्रशासन का सहयोग करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है।