Keshav Maurya hoisted the tricolor in Prayagraj and listed the achievements of the Modi government.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रयागराज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश, प्रदेश और प्रयागराजवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आर्थिक तथा सामरिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के ‘शक्ति सप्त धारा’ के आह्वान के आधार पर देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करने का भी प्रयास करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री के संबोधन को ऐतिहासिक बताते हुए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंदों के गायन को राष्ट्रीय गौरव का विषय बताया। श्री मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों ने विकसित भारत का सपना नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यदि पहले की सरकारों ने देश के समग्र विकास पर पर्याप्त ध्यान दिया होता तो भारत आज कई देशों से पीछे नहीं होता।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ काम कर रही है और 2047 तक भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।