Home राष्ट्रीय शेयर बाजारों में बिकवाली, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़का

शेयर बाजारों में बिकवाली, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़का

24
0
Selling in stock markets, Sensex falls by more than 600 points

मुंबई: कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स दोपहर तक 600 अंक से ज्यादा टूट गया।

सेंसेक्स सुबह 109.08 अंक की बढ़त के साथ 78,263.33 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में चला गया। धीरे-धीरे इसकी गिरावट और बढ़ती गयी। खबर लिखे जाते समय यह 630.86 अंक (0.81 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,523.39 अंक पर था।

GNSU Admission Open 2026

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 24,472.45 अंक पर लगभग स्थिर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 199.05 अंक यानी 0.81 प्रतिशत उतरकर 24,272.65 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 0.4 प्रतिशत टूटकर 89 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इससे भारतीय शेयर बाजारों में निवेश धारणा प्रभावित हुई है।

वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.46 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.21 प्रतिशत नीचे है।

सेक्टरों पर आधारित सूचकांकों में सार्वजनिक बैंक और धातु को छोड़कर अन्य सभी समूहों में बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी आईटी फिलहाल दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट में है। एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रियल्टी समूहों से सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा टूट गये हैं। मीडिया, वित्त, निजी बैंकों, फार्मा, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और रसायन समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर करीब पांच प्रतिशत गिर गया। टाटा स्टील और टाइटन के शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूट गये।

इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स भी एक से दो प्रतिशत तक नीचे रहे। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर करीब एक प्रतिशत की बढ़त में है।