Home मनोरंजन मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले बच्चों की सुरक्षा को...

मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर सोनी मैक्स की खास पहल

13
0
Sony Max launches a special initiative on child safety ahead of the world television premiere of 'Mardaani 3'

मुंबई: सोनी मैक्स ने ‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के साथ साझेदारी की है।इस पहल का उद्देश्य बच्चों के लापता होने और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों में लोगों को जागरूक करना है। इस साझेदारी के तहत कैलाश सत्यार्थी ने सोनी मैक्स के लिए एक विशेष जागरूकता संदेश रिकॉर्ड किया है। उन्होंने परिवारों और समाज से बच्चों के लापता होने की स्थिति में तुरंत सतर्क होने और बिना देर किए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।


कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि हर लापता बच्चा किसी का बेटा या बेटी है और ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय पर उठाया गया कदम किसी बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया की बिजनेस हेड-हिंदी मूवीज देविका प्रभु ने कहा कि मनोरंजन लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ जरूरी सामाजिक मुद्दों पर चर्चा शुरू करने और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन सकता है। ‘मर्दानी 3’ की कहानी से जुड़े बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को लोगों तक पहुंचाने के लिए कैलाश सत्यार्थी के साथ साझेदारी की गई है।उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए कैलाश सत्यार्थी ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। इस पहल के माध्यम से परिवारों और समाज से सतर्क रहने तथा मिलकर बच्चों को सुरक्षित रखने की अपील की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026


करीब पांच दशकों से कैलाश सत्यार्थी बच्चों की तस्करी, बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्हें वर्ष 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों और उन्हें बचाने की लड़ाई पर आधारित है। कहानी में कई छोटी लड़कियों के अचानक लापता होने के बाद शिवानी की जांच एक बड़े तस्करी नेटवर्क तक पहुंचती है। इसके बाद वह मासूम बच्चों को बचाने और अपराधियों को बेनकाब करने की चुनौती का सामना करती हैं।


‘मर्दानी 3’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर रविवार, 16 अगस्त को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा।