Home राष्ट्रीय चंडीगढ़ में अनोखा लंगर पैसे के साथ बांटे बर्गर और कोल्ड ड्रिंक

चंडीगढ़ में अनोखा लंगर पैसे के साथ बांटे बर्गर और कोल्ड ड्रिंक

26
0
Unique langar in Chandigarh: Burgers and cold drinks distributed with money

चंडीगढ़: चंडीगढ़ शहर में सेक्टर-8 स्थित मंदिर के बाहर इन दिनों अनोखा लंगर चर्चा का विषय बना हुआ है। अमृतसर निवासी ‘राजा जी द किंग’ की ओर से लगाए गए इस लंगर में लोगों को पैसे के साथ बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी बांटी गई। लंगर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे मौके पर कई कतारें लग गईं।


राजा जी द किंग के अनुसार, वह लंबे समय से इस तरह के लंगर लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें माता रानी की ओर से लंगर लगाने का हुक्म मिलता है और वह अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूरतमंदों में बांटते हैं। उन्होंने बताया कि वह क्रिप्टो कारोबार से जुड़े हैं और वर्ष 2025 से चंडीगढ़ में भी लंगर लगा रहे हैं। इससे पहले वह मनीमाजरा में पेट्रोल का लंगर लगाने का दावा कर चुके हैं।

GNSU Admission Open 2026


पैसों के लंगर के लिए कूपन की व्यवस्था की गई थी। उनके मुताबिक, कूपन वाले लोगों को ही पैसे दिए जाते हैं, ताकि कोई व्यक्ति बार-बार पैसे न ले सके और ज्यादा लोगों तक मदद पहुंच सके। हालांकि, भीड़ के कारण कुछ समय के लिए व्यवस्था बिगड़ती नजर आई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे।


राजा जी द किंग ने दावा किया कि वह चंडीगढ़ में पहले पेट्रोल का लंगर लगा चुके हैं और आज पेट्रोल-डीजल का लंगर लगाने की तैयारी है। बड़ी रकम बांटने को लेकर जांच एजेंसियों के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि संबंधित एजेंसियां उनसे पूछताछ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास वैध कमाई का पैसा है, जिसे वह लोगों की मदद के लिए लंगर में बांटते हैं।


हालांकि, उनके क्रिप्टो कारोबार, कमाई और लंगर में बांटी जा रही रकम से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि सार्वजनिक स्रोतों से नहीं हो सकी है। ऐसे में इन दावों को उनके बयान के रूप में ही देखा जाना चाहिए।