Home राष्ट्रीय आरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

आरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

30
0
RPF jawan cremated with state honours

भरतपुर: मध्यप्रदेश में हरदा रेलवे स्टेशन पर बारिश के बीच प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी के दौरान हादसे के शिकार रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) कांस्टेबल लोकेश का मंगलवार को राजस्थान में भरतपुर में उनके पैतृक गांव जिरौली में शोकाकुल माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश पैर फिसलने से नौ अगस्त को रेल ट्रैक पर गिर गये थे, उसी दौरान लोकमान्य तिलक गोरखपुर मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस उनके ऊपर से होकर निकल गयी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

GNSU Admission Open 2026


अंतिम संस्कार से पहले आरपीएफ अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर लोकेश को सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया।