Home मनोरंजन ‘रक्तांचल सीजन 3’ में विक्रम कोचर के ‘सनकी पांडे’ किरदार ने जीता...

‘रक्तांचल सीजन 3’ में विक्रम कोचर के ‘सनकी पांडे’ किरदार ने जीता दर्शकों का दिल

21
0
Vikram Kochhar's character 'Sanki Pandey' in 'Raktanchal Season 3' won the hearts of the audience.

मुंबई: अभिनेता विक्रम कोचर वेब सीरीज ‘रक्तांचल सीजन 3’ में अपने दमदार किरदार ‘सनकी पांडे’ को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज की स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद से दर्शक और समीक्षक उनके प्रभावशाली अभिनय की सराहना कर रहे हैं।


‘सनकी पांडे’ के रूप में विक्रम कोचर ने गुस्से, संवेदनशीलता और खतरनाक ठहराव का प्रभावी मिश्रण पेश किया है। उनके अभिनय की बारीकियों और किरदार में दिखाई गई गहराई को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी डायलॉग डिलीवरी, भाव-भंगिमाओं और किरदार के प्रति समर्पण की प्रशंसा की जा रही है। दर्शकों का मानना है कि ‘सनकी पांडे’ इस सीजन के सबसे यादगार किरदारों में से एक बनकर उभरा है। कई समीक्षकों ने भी विक्रम कोचर के अभिनय को सीरीज की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया है।

GNSU Admission Open 2026


विक्रम कोचर इससे पहले ‘केसरी’, ‘डंकी’, ‘मिली’, ‘मनमर्जियां’, ‘बूंग’, ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘लिटिल थिंग्स’, ‘चूना’, ‘सिंपल मर्डर’ और ‘यूपी 77’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। ‘रक्तांचल सीजन 3’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है।


उल्लेखनीय है कि ‘रक्तांचल सीजन 3’ को इसकी दमदार कहानी, हाई-वोल्टेज ड्रामा और कलाकारों के सशक्त अभिनय के लिए दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस बीच विक्रम कोचर का ‘सनकी पांडे’ किरदार सीरीज की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो गया है।