Home राष्ट्रीय उपमुख्यमंत्री के काफिले के सामने प्रदर्शन महंगा पड़ा, नौ लोगों पर दर्ज...

उपमुख्यमंत्री के काफिले के सामने प्रदर्शन महंगा पड़ा, नौ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

22
0
Protest in front of Deputy Chief Minister's convoy proved costly, case filed against nine people

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में बुधवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के काफिले के सामने काले कपड़े लहराकर “वापस जाओ, वापस जाओ” के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के रौली बोली गांव के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने काले कपड़े लहराते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी जांच की।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच में कुछ लोग लाल टोपी पहनकर काले कपड़े लहराते हुए नारेबाजी करते दिखाई दिए। इसके आधार पर जलालाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक रीगल कुमार की तहरीर पर अखिलेश यादव, तौसीफ हुसैन, विपिन यादव और पवन यादव को नामजद करते हुए पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा मामले की विवेचना की जा रही है।