Home राष्ट्रीय जमीन के विवाद में सगे भाई की हत्या, आरोपी भाई और भतीजा...

जमीन के विवाद में सगे भाई की हत्या, आरोपी भाई और भतीजा पुलिस हिरासत में

27
0
Brother murdered over land dispute, accused brother and nephew in police custody

अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके सगे भाई और भतीजे ने हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, भद्दौर गांव निवासी रामकरन चौहान (40) रविवार शाम खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे उनके भाई गया प्रसाद और भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजन रामचंद्र ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से रामकरन और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

GNSU Admission Open 2026


सोमवार सुबह गांव के बाहर रामकरन का रक्तरंजित शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दो भाइयों के बीच भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।