Home अंतरराष्ट्रीय मुनीबा अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, श्रीलंका दौरे के लिए बनीं पाकिस्तान...

मुनीबा अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, श्रीलंका दौरे के लिए बनीं पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तान

10
0
Tragic road accident in Sheikhpura, area mourns the death of a student

लाहौर: पाकिस्तान ने श्रीलंका दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय टी-20 महिला टीम के लिए मुनीबा अली को टीम की कमान सौंपी है। वहीं नियमित कप्तान फातिमा सना एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेगी। इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम में आठ बदलाव किये है। पाकिस्तान की महिला टीम श्रीलंका के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद उतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। यह सीरीज हंबनटोटा में खेली जाएगी।
यह दौरा 23 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। वनउे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होगी।
पाकिस्तान की बेहतरीन ऑलराउंडर फातिमा सना वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करेंगी, वह टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी क्योंकि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेलेंगी। उनकी गैर-मौजूदगी में मुनीबा अली टी-20 सीरीज के लिए कप्तानी संभालेंगी।

पाकिस्तान महिला एकदिवसीय टीम:- फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, महम अनीस, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सदफ शमास, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।
टी-20 टीम:- मुनीबा अली (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर

GNSU Admission Open 2026