Home राष्ट्रीय 23 जुलाई से शुरू होगा ‘समग्र 2026’, मुख्यमंत्री सतीशन करेंगे भव्य शुभारंभ

23 जुलाई से शुरू होगा ‘समग्र 2026’, मुख्यमंत्री सतीशन करेंगे भव्य शुभारंभ

19
0
'Samagra 2026' to begin on July 23, Chief Minister Satheesan to do a grand inauguration

तिरुवनंतपुरम: केरल राज्य पिछड़ा वर्ग विकास निगम (केएसबीसीडीसी) राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 23 जुलाई को कोच्चि के पल्लूरुथी स्थित एस.एन. ऑडिटोरियम में ‘समग्र 2026’ राज्यस्तरीय कल्याण कार्यक्रम आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के.ए. थुलसी इसकी अध्यक्षता करेंगी। समारोह में मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे।


कार्यक्रम के दौरान करीब 15,000 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये जाएंगे। इसके अलावा निगम की नयी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाएगी तथा केएसबीसीडीसी के आधिकारिक समाचार पत्र का विमोचन भी होगा।

GNSU Admission Open 2026


आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के सूचना केंद्र स्थापित किये जाएंगे, जबकि विशेषज्ञ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंत्री के.ए. तुलसी की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता वॉकाथॉन के आधिकारिक स्कैनर का भी विमोचन किया गया।


राज्य सरकार के मादक पदार्थ विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन तूफान-द नार्को हंट’ के तहत केएसबीसीडीसी 19 जुलाई को एर्नाकुलम के बीओटी ब्रिज से पल्लूरुथी के एस.एन. हॉल तक वॉकाथॉन का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य विशेष रूप से छात्रों और युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।